Donald Trump Quotes In Hindi || डोनाल्ड ट्रम्प कोट्स इन हिंदी

 Donald Trump Quotes In Hindi || डोनाल्ड ट्रम्प कोट्स इन हिंदी

Donald Trump Quotes In Hindi || डोनाल्ड ट्रम्प कोट्स इन हिंदी



"मेरा पूरा जीवन जीतने के बारे में है। 
मैं अक्सर हारता नहीं हूँ। 
मैं लगभग कभी नहीं हारता।"


"अमेरिका को फिर से महान बनाना है। 
भारत, चीन, जापान और मैक्सिको 
जैसे देशों से नौकरियों को वापस लाऊंगा।"



"आप ऐसी नीतियों की अनुमति नहीं दे सकते 
जो व्यापर को अमेरिका से
ऐसे छिन जाने दे जैसे एक बच्चे से टॉफ़ी।"


"कभी-कभार आप एक लड़ाई हार कर 
आप युद्ध जीतने का 
एक नया तरीका सीख जाते हैं।"

 
"जब सोचना ही है
तो क्यों न बड़ा सोचो"

"आखिर में आप इससे नहीं मापे जाते 
कि आपने कितना काम 
लिया बल्कि इससे मापे जाते हैं
कि आपने कितना काम पूरा किया।"


"बिना जूनून के आपके अन्दर उर्जा नहीं रहती
बिना उर्जा के आपके पास कुछ नहीं होता।"



"लोग मुझसे प्यार करते हैं। 
और क्या आप जानते हैं
मैं बहुत सफल रहा हूँ। 
हर कोई मुझसे प्यार करता है।"


"विनर्स को लूजर्स से जो चीज अलग करती है 
वो ये है कि कोई व्यक्ति किस्मत के 
हर एक मोड़ पर कैसे रिएक्ट करता है।"

" मेरे विचार से पॉलिटिकली करेक्ट
 होना इस देश की बड़ी समस्या है।"

"कम आँका जाना 
हमशा अच्छा होता है।"


"आज एक प्रमुख समस्या ये है 
कि राजनीति इतनी कलंकित हो चुकी है 
कि अच्छे लोग सरकार में नहीं जाते।"


"क्या तुम बुरा मानोगे अगर मैं थोड़ा पीछे बैठूं
क्योंकि तुम्हारी साँसों में बहुत बदबू है।"

"जब तुम्हे कोई चुनौती दे
 उससे लड़ो। नर्दायी रहो कठोर रहो।"

"हमेशा कंपनी का फायदा देखते 
हुए मैंने कठिन निर्णय लिए हैं। 
शायद समय आ गया है 
कि अमेरिका को एक 
बिजनेस की तरह चलाया जाए।"


"मेरा अटेंशन स्पैन उतना ही लम्बा है 
जितना उसे होना चाहिए।"

"हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनायेंगे। 
हम अमेरिका को फिर से स्वाभिमानी बनायेंगे। 
हम अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनायेंगे। 
और हम फिर से अमेरिका को महान बनायेंगे।"

Donald Trump Quotes In Hindi || डोनाल्ड ट्रम्प कोट्स इन हिंदी

"एक शानदार गोल्फ कोर्स का
 मालिक होना आपको बहुत पॉवर देता है।"

"मुझे हारने वाले पसंद नहीं हैं।

"मैं लोगों को उनकी क्षमता, ईमानदारी, 
और योग्यता के आधार पर आंकता हूँ।"

 "कभी-कभी आपके सबसे निवेश
 वो होते हैं जो आप नहीं करते।"


"ओबामा को ये मुद्दा पसंद नहीं है
 कि वो कहाँ पैदा हुआ था।"

 "ये वास्तविक है, ये ठोस है, ये सुन्दर है। 
मेरे दृष्टिकोण से ये कलात्मक है, 
और मुझे रियल स्टेट से प्यार है।"


 "हम अभी जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं- 
हमारे देश में गरीबी और हिंसा, 
और बाकी दुनिया में युद्ध और 
तबाही- तभी तक जारी रहेंगे जब तक 
हम उन्ही राजनेताओं पर भरोसा करते रहेंगे 
जिन्होंने सबसे पहले इन समस्याओं को जन्म दिया।"


"विजेता होने का एक हिस्सा ये जानना है 
कि कब हद हो चुकी है। 
कभी-कभी आपको लड़ाई छोड़ कर जाना पड़ता है, 
और कुछ ऐसा करना होता है जो अधिक प्रोडक्टिव हो।"


 "हम- हमें ताकत की जरूरत है, 
हमें उर्जा की जरूरत है, 
हमें वेग की जरूरत है 
और हमें इस देश को बदलने 
के लिए दिमाग की जरूरत है।"

"जीवन में सबकुछ भाग्य है।"

 "पैसा मेरे लिए कभी बड़ी मोटिवेशन नहीं रहा है, 
सिवाय हिसाब बराबर रखने के। 
असली एक्साईटमेंट गेम खेलने में है।"


 "अमेरिका बाकी सब की समस्याओं के
 लिए एक डंपिंग ग्राउंड बन गया है।"

 "अगर आप काम और सुख 
में बैलेंस बनाने में रूचि रखते हैं "

"तो उन्हें बैलेंस करने का प्रयास छोड़ दीजिये। 
बजाये इसके, 
अपने काम को और सुखद बनाइये।"

 "मैं अपनी सारी ज़िन्दगी
 नेताओं से डील करता रहा हूँ। 
अपनी सारी ज़िन्दगी। 
और हेमशा मैंने उनसे वो कराया है 
जो मैं कराना चाहता था।"


 "एक ‘अत्यंत विश्वसनीय स्रोत’ ने मेरे
 कार्यालय में फोन किया और मुझसे कहा
 कि बराक ओबामा का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है."


"आप जानते हैं, 
वास्तव में ये मायने 
नहीं रखता कि मीडिया 
आपके बारे में क्या लिखता है 
जब तक की आपके पास 
एक जवान और सुन्दर पिछवाड़ा हो।"

Donald Trump Quotes In Hindi || डोनाल्ड ट्रम्प कोट्स इन हिंदी


"मैं एक विशाल दीवार बनाऊंगा
और कोई मुझसे अच्छी दीवारें नहीं बनाता 
यकीन मानिए- और 
मैं उनको बहुत सस्ते में बनाऊंगा। 
मैं एक दक्षिणी सीमा पर एक बहुत
बहुत विशाल दीवार बनाऊंगा 
और मैं इस दीवार के लिए मेक्सिको 
से पैसे दिलवाऊंगा। 
मेरी बात याद रखियेगा।"


"मेरी ख़ास बात ये है 
कि मैं बहुत अमीर हूँ।"


 "यहाँ न्यू यॉर्क में ठण्ड है 
बर्फ गिर रही है- 
हमें ग्लोबल वार्मिंग की ज़रुरत है!"

" मैं कह चुका हूँ 
अगर इवांका मेरी बेटी नहीं होती 
तो शायद मैं उसे डेट कर रहा होता।"


 "मेरी उँगलियाँ लम्बी और खूबसूरत हैं
जैसे उन्हें अच्छी 
तरह डॉक्यूमेंट किया गया हो, 
मेरे शरीर के बाकी हिस्सों की तरह।"

 "मैं कभी किसी पतले आदमी को डाइट 
कोक पीते नहीं देखा है।"

"मेरा मानना है 
कि मुझमे और बाकी कैंडिडेट्स में 
बस यही अंतर है कि 
मैं अधिक ईमानदार हूँ 
और मेरी औरतें ज्यादा खूबसूरत हैं।"


 "पॉइंट ये है कि आप कभी 
भी बहुत अधिक लालची नहीं हो सकते।"


 'मेरा ट्विटर इतना शक्तिशाली हो चुका है 
कि दरअसल मैं अपने
 दुश्मनों से सच उगलवा सकता हूँ।"


 "मेरा IQ सबसे अधिक में से एक है
और आप सब ये जानते हैं
कृपया इतना मूर्ख या असुरक्षित 
मत महसूस करिए
ये आपकी गलती नहीं है।"


"मेरे बहुत से शानदार मित्र हैं 
जो समलैंगिक हैं
लेकिन मैं एक परंपरावादी हूं।"