Showing posts with label Amitabh Bachchan Quotes in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Amitabh Bachchan Quotes in Hindi. Show all posts

Amitabh Bachchan Quotes in Hindi || अमिताभ बच्चन के अनमोल विचार

 Amitabh Bachchan Quotes in Hindi || अमिताभ बच्चन के अनमोल विचार



1. प्रत्येक युग में आप देखेंगे या प्रत्येक दशक में नए
 कलाकार आए और नई पीढ़ी है। आपके हर व्यवसाय 
में ऐसा ही होगा। पिता जो है अपनी जिम्मेदारी पुत्र 
पर छोड़ देता है, चाहे वो बड़ा बिजनेस हो या वो मीडिया
हो, चाहे वो फिल्म कलाकार हो, राजनीति हो। 
सब जगह ऐसा होता है।

2. मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है
 कि मैं हमेशा चर्चा का विषय ही
 रहने के लिए पैदा हुआ हूं।

3. पैसा तो आप सभी कमाते रहे हैं। 
आप भी कमा रहे हैं हम भी कमा रहे हैं।

4. ढेर सारी ऐसी चीजें थी। 
जिसे मुझे लगता है कि मैंने खो दिया है।

5. एक बार शुरुआत में अगर आप चरम सीमा छू लेंगे तो
 वहां से फिर आपको नीचे ही उतरना है। यही जीवन है।

6. हर क्रिएटिव इंसान को ये छूट मिलनी चाहिए
 कि वह अपनी क्रिएटिविटी को व्यक्त करें।

7. कोई भी इंसान भरपूर नहीं है। 
और हमेशा से ही आलोचनाओं का 
मैं सम्मान और उम्मीद करता हूं।

8. अगर हमारे मन का नहीं हो रहा है 
तो फिर ईश्वर के मन का हो रहा है। 
वो तो हमारे लिए अच्छा ही चाहेगा।

9. मैं new year resulation में यकीन नहीं रखता। 
अगर मुझे कुछ करना ही है, 
तो उसे अभी कर डालूंगा 1 जनवरी आने का इंतजार
क्यों करूंगा?

10. मेरी दिली इच्छा तो बस यही है 
कि कोई ऐसा काम मिले, 
जिसके साथ हमें जूझना पड़े संघर्ष करना पड़े।

Amitabh Bachchan Quotes in Hindi || अमिताभ बच्चन के अनमोल विचार

11. हम सभी प्रोफेशनल हैं 
और प्रोफेशनल तरीके से ही काम करते हैं 
और प्रोफेशनल रिश्ते कभी इसके अंदर नहीं आते।

12. हमेशा से ही सफलता और असफलता 
किसी एक कंधे नहीं होती।

13.  दरअसल, किसी भी फिल्म को करने का बीड़ा 
मै उसको लेकर होने वाली अनुभूति के कारण ही 
उठाता हूं। ऐसा नहीं है कि लोगों की उम्मीदों को लक्ष्य
 बनाकर मै कोई फिल्म करने का फैसला करता हूं।

14. कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं है,
 हारा वही जो लड़ा नहीं है।

15. जो शख्स अपने आत्मविश्वास और विश्वास 
की शक्ति के बूते परंपरागत चीजों को अपरंपरागत 
में बदल सकता है और बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी 
के झंडे गाड़ सकता है; उसे प्रतिभाशाली 
तो कहा ही जाना चाहिए।

16. मै पिता को अपना सबसे बड़ा गुरु मानता हूं, 
उनके अनुभवों ने मुझे कई चीजें सिखाई है।

17. आज जब संपर्क की दुनिया इतनी व्यापक है 
और इसकी गति तीव्र हो गई है। 
तो क्या आपको लगता है 
कि किसी विशिष्टता को बरकरार रह पाना मुमकिन है?

18. सीख रहा हूं अब मैं 
भी इंसानों को पढ़ने का हुनर;
सुना है चेहरे पर किताबों से ज्यादा लिखा होता है।

19. असफलता एक महान शिक्षक है। 
मैं किसी और के लिए इसकी कामना नहीं करता 
लेकिन इतना तो हम सभी जानते हैं कि जीवन में 
किसी न किसी मोड़ पर विफलता से 
हमारा पाला पड़ता ही है। 
विफलता हमें यह जानने का मौका भी देती है 
कि हमसे गलती कहां हो गई और भविष्य में इसकी 
पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए हमें क्या करने की जरूरत है?

20. जिन्हे गुस्सा आता है वो लोग सच्चे होते हैं;
 मैने झूठों को अक्सर मुस्कुराते हुए देखा है।

21. सेक्स और कॉमेडी दोनों ही हमारे जीवन के 
अभिन्न अंग है।

22. "ब्रांड वैल्यू" की बात मैं नहीं समझ पाता। 
मुझे सचमुच नहीं लगता कि पोजिशन या प्रेजेंस 
को लेकर मेरी मौजूदा या पिछली पीढ़ी के एक्टरों से 
कोई लड़ाई रही है।मै भाग्यशाली हूं 
कि अभी भी यहां ऐसे मेकर्स हैं 
जो अपने प्रोजेक्ट्स में मुझे लेने के बारे में सोचते हैं।

23. मेरे ख्याल से पैसे को लौकिक और आध्यात्मिक
 परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है और मैं दोनों ही परिप्रेक्ष्य में देखता हूं।

24. अचानक काम समय से पहले जब खत्म हो जाए 
तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है..... 
कि अब क्या करें??

25. आलोचनाएं उन्हीं की होती है, 
जिनमें कुछ बात होती है।

Amitabh Bachchan Quotes in Hindi || अमिताभ बच्चन के अनमोल विचार

26. आलोचनाओं का स्वागत करना चाहिए। 
वरना कैसे पता चलेगा कि हमारी बात लोगों तक 
पहुंची कि नहीं?

27. उस समस्या का समाधान कभी हो नहीं  सकता, 
जब तक हम उस मनःस्थिति से उसके बारे में सोचते
 रहेंगे, जिस मनःस्थिति से हमने उसे बनाया है।

28.  मैं कोई ज्ञानी नहीं हूं, पर ज्ञान का प्रेमी जरूर हूं।
 मैं कोई साइंटिस्ट नहीं हूं, 
पर मैं एक्सपेरिमेंट जरूर कर रहा हूं। 
और उससे सीखता हूं।

29. मेरे विचार apprehension से नहीं बल्कि observation से बनते हैं।

30. दो चीजें अगर इंसान अपनी जिंदगी में सीख लेता है
 तो वो कभी नहीं भूलता। पहला: 
स्विमिंग, दूसरा: साइकिल चलाना।
   
 आप इन क्रियाओं को करेंगे तो कभी भी इस बात की
 चिंता नहीं होगी आपको स्विमिंग करना या साइकिल
 चलाना याद है कि नहीं है। आप बड़े आराम से कर लेते
 हैं। काश कभी हम पढ़ाई इसी नजरिए से करें; बिना बाद
 की चिंता किए कि end रिजल्ट क्या होगा।

31. सीखना कभी मत बंद करो क्योंकि सीखना 
कभी नहीं रुकता; यह मेरा अनुभव है।

32. ज्ञान वो इन्वेस्टमेंट है 
जिसका मुनाफा जीवन के अंत तक मिलता है।

33. इतिहास गवाह है एक राजा अपनी शक्ति के बल 
पर केवल वहीं तक पूजा जाता है, 
जहां तक उसका साम्राज्य फैला होता है। 
वो केवल अपनी प्रजा का प्रिय होता है। 
अपने ज्ञान की कृति फैलाने वाले अलबर्ट आइंस्टाइन,
विलियम शेक्सपियर और रविंद्र नाथ टैगोर सिर्फ 
अपनी जन्मभूमि में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व 
में पूजे जाते हैं। संपूर्ण मानव जाति के लिए 
वे प्रेरणा स्रोत बनते हैं।

34. मैं ऐसा मानता हूं कि सामान्य 
जिंदगी जीने के लिए इंसान को रोटी, 
कपड़ा और मकान के अलावा अगर किसी चीज 
की सबसे ज्यादा जरूरत है तो वो है "शिक्षा"।

35. शास्त्र का ज्ञान, शस्त्र के ज्ञान से 
ज्यादा शक्तिशाली, प्रभावशाली होता है।

36. आपके पास यदि धन है, तो आप उसे गोल्ड में 
कन्वर्ट कर सकते हों।
    धन हो या सोना हो दोनों के कम होने का या खो 
जाने का डर हो सकता है, पर यहीं धन अगर 
हम नॉलेज में कन्वर्ट करते हैं तो वो कभी 
कम नहीं होगा और ना ही उसकी चोरी हो सकती है।

37. वेपंस, मनी किसी को पावरफुल नहीं बनाते हैं 
या बनाते भी हैं तो कुछ समय के लिए ही बनाते हैं।
 दौलत आज होगी कल नहीं होगी।

38. सीखते रहिए।