Showing posts with label Sunidhi Chauhan Quotes in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Sunidhi Chauhan Quotes in Hindi. Show all posts

Sunidhi Chauhan Quotes in Hindi || सुनिधि चौहान के अनमोल विचार

 Sunidhi Chauhan Quotes in Hindi || सुनिधि चौहान के अनमोल विचार


सुनिधि चौहान एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। दिल्ली में जन्मी, उन्होंने चार साल की उम्र में स्थानीय समारोहों में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और 12 साल की उम्र में फिल्म शास्त्र के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

जन्म: 14 अगस्त 1983 (उम्र 37 वर्ष), नई दिल्ली
जीवनसाथी: हितेश सोनिक (डी। 2012), बॉबी खान (डी। 2002-2003)
बच्चे: तेग सोनिको
पुरस्कार: फिल्मफेयर आर डी बर्मन पुरस्कार


1. एक बार किसी ने कहा था कि 
वह जब कभी भी मेरी आवाज को सुनता है तो,
 उसे लगता है कि स्पीकर से धुआं बाहर आ रहा है। 
मेरे ख्याल से अब तक का मुझे मिला
 ये सबसे मजेदार कॉन्प्लीमेंट है।

2. आपको वो हर चीज करने में सक्षम होना चाहिए, 
जो आप करना चाहते हैं।

3. आलोचना अच्छी चीज है।
 यह आपको बेहतर करने के लिए उत्साहित करती है।

4. लोगों के लिए आप अगर खुद में बदलाव लाएंगे, 
तो ये आपको कहीं का नहीं छोड़ेगा। 
आपको अपने सिद्धांतों पर अड़े रहना है। 
आप जो है, वही रहे और खुद में विश्वास रखें।

Sunidhi Chauhan Quotes in Hindi || सुनिधि चौहान के अनमोल विचार

5. प्लेबैक सिंगिंग, स्टेज शो की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है,
 क्योंकि इसे एक बंद कमरे में अंजाम दिया जाता है 
और आपको एक खास तरीके से परफॉर्म करना पड़ता है।
 जबकि स्टेज पर आपके पास आजादी होती है, 
लेकिन वहां आपको खुद पर नियंत्रण रखना पड़ता है।

6. यहां हर किसी के लिए काम उपलब्ध है।
 कभी कम होने वाला नहीं है।
 यहां हर किसी के लिए भरपूर काम रहेगा। 
अगर आपकी किस्मत में लिखा है, 
तो काम मिलकर रहेगा। उसे कोई नही छीन सकता।

7. खुद से प्यार करे और 
इस बात की परवाह न करे कि लोग
 आपको प्यार करते हैं या नही।

8. अब मै निश्चित रूप से चुनने की स्थिति मे हूं।
 अगर कोई गीत दिलचस्प लगता है 
तो मुझे उसे गाने मे खुशी होती है। 
मै उन गीतो से जरूर परहेज करती हूं
जिनके शब्द घटिया होते हैं। यही वो चीज है 
जिसके लिए मुझे सिलेक्ट करना पड़ता है, 
वरना मैं हर चीज गाने को तैयार हूं।

9. मेरे आदर्श मन्ना डे, किशोरजी, 
आशाजी अंर लताजी है।

10. मेरे गीत वैसे ही होंगे,जैसे मै चाहती हूं 
और जैसी दुनिया के प्रति मेरी धारणा है।

Sunidhi Chauhan Quotes in Hindi || सुनिधि चौहान के अनमोल विचार

11. एक दौर हिप-हाॅप का था,लेकिन वो भी चला गया।
 रीमिक्स का जमाना आया था,
वो भी गुजर गया।बदलाव का ये दौर चलता रहेगा।

12. इस समय गायको मे मुझे 
मोहम्मद इरफान की आवाज पसंद है।

13. लेकिन  यहां वही टिकेंगे 
जो एकदम विशेष और असाधारण होंगे। 
बाकी लोग आते, 
अपने हिस्से की कामयाबी का आनंद 
उठाते और जाते रहेंगे।

14. परिवर्तन होना निश्चित है। 
ये होते ही रहने वाला है।

15. पहले एक ही आवाज के साथ हम खुश थे,
लेकिन अब लोग अलग अलग आवाज सुनना चाहते है,
 दर्शक इस चीज को कबूल कर रहे हैं 
और ये किसी भी कलाकार के लिए अच्छी बात है।
 हर किसी के अपने चाहने वाले हैं।