Love Shayari || Akele Hum Hi Shamil Nahi Iss Jurm Mein
111
Love Shayari || Akele Hum Hi Shamil Nahi Iss Jurm Mein
''Akele Hum Hi Shamil Nahi Iss Jurm Mein
Najar Jab Mili Thi Muskuraye Tum Bhi The''
Love Shayari || Akele Hum Hi Shamil Nahi Iss Jurm Mein
''अकेले हम ही शामिल नहीं हैं इस जुर्म में
नजर जब मिली थी मुस्कराये तुम भी थे।''
चाहत हुई किसी से तो फिर बेइन्तेहाँ हुई
चाहा तो चाहतों की हद से गुजर गए
हमने खुदा से कुछ भी न माँगा मगर उसे
माँगा तो सिसकियों की भी हद से गुजर गये।
कुछ ख़ास जानना है तो प्यार कर के देखो
अपनी आँखों में किसी को उतार कर के देखो
चोट उनको लगेगी आँसू तुम्हें आ जायेंगे
ये एहसास जानना है तो दिल हार कर के देखो।
एक उमर बीत चली है तुझे चाहते हुए
तू आज भी बेखबर है कल की तरह।
अना कहती है इल्तेजा क्या करनी
वो मोहब्बत ही क्या जो मिन्नतों से मिले।
मुकम्मल ना सही अधूरा ही रहने दो
ये इश्क़ है कोई मक़सद तो नहीं है।
वजह नफरतों की तलाशी जाती है
मोहब्बत तो बिन वजह ही हो जाती है।
गुफ्तगू बंद न हो बात से बात चले
नजरों में रहो कैद दिल से दिल मिले।
है इश्क़ की मंज़िल में हाल कि जैसे
लुट जाए कहीं राह में सामान किसी का।
राज़ खोल देते हैं नाजुक से इशारे अक्सर
कितनी खामोश मोहब्बत की जुबान होती है।
कोई रिश्ता जो न होता, तो वो खफा क्यों होता
ये बेरुखी, उसकी मोहब्बत का पता देती है।
मुझ में लगता है कि मुझ से ज्यादा है वो
खुद से बढ़ कर मुझे रहती है जरुरत उसकी।
यही बहुत है कि तुमने पलट के देख लिया
ये लुत्फ़ भी मेरी उम्मीद से कुछ ज्यादा है।
उसको हर चंद अंधेरों ने निगलना चाहा
बुझ न पाया वो मोहब्बत का दिया है शायद।
लम्हों में क़ैद कर दे जो सदियों की चाहतें
हसरत रही कि ऐसा कोई अपना तलबगार हो।
आँख रखते हो तो उस आँख की तहरीर पढ़ो
मुँह से इकरार न करना तो है आदत उसकी।
