Vidya Balan quotes in Hindi || विद्या बालन के अनमोल विचार

 Vidya Balan quotes in Hindi || विद्या बालन के अनमोल विचार 




1. मेरे ख्याल से अतीत के बारे में सबसे बढ़िया बात यह है
 कि यह आपको वर्तमान में आगे बढ़ने के लिए मदद करता है।

2. मुझसे जब कोई यह पूछता है कि मैं किसी किरदार पर
 कैसे काम करती हूं 
तो मुझे नहीं समझ में आता कि मैं जवाब क्या दूं
क्योंकि इसका कोई निश्चित तरीका नहीं है
 और ना ही मैं कोई ट्रेंड एक्ट्रेस हूं।

3. बाप का दिल हर वक्त कड़क नहीं
अक्सर मजबूर होता है।

4. मेरे ख्याल से औरतों को ये पता ही नहीं है
 कि वह आजाद है। जो की बहुत बुरी बात है।

5. लोग मेरे बारे में कैसा सोचते हैं
 इस बात पर मुझे कोई एतराज नहीं है। 
मेरे लिए जो जरूरी है वो ये  कि 
मैं उनके बारे में कैसा सोचती हूं।

6. मेरे विचार से साउथ 
इंडियन बहूत मामलों में बहुत व्यापक सोच रखते हैं
 और इसकी वजह उनका शिक्षित होना है। 
वहां लोगों में औरतों के लिए काफी सम्मान है
 और वे अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं।

Vidya Balan quotes in Hindi || विद्या बालन के अनमोल विचार 

7. लोगों का क्या है कि वो किसी भी व्यक्ति 
को केवल सतही तौर पर देखते हैं।
 ये देखने की जहमत नहीं उठाते 
कि वो निजी जिंदगी में कैसा बर्ताव करता है।

8. शुक्र है कि मेरी जिंदगी में आत्मविश्वास जाने
 की बजाए आत्मविश्वास पैदा होने वाले पल ज्यादा आये हैं।

9. आधुनिकता केवल 
कुछ कपड़ों को पहन लेने से नहीं आती।

10. मैं संकल्प में विश्वास करती हूं 
जो आपके लिए कारगर होता है।


11. मैं खुश हूं कि बदलाव हो रहा है। 
कम से कम अब हम इस तरह की फिल्में बनाने लगे हैं
 जिनमें औरतों को अलग तरह से दिखाया जा रहा है। 
ऐसा नई कहानियों, नए लेखको और नए डायरेक्टर की वजह से 
मुमकिन हुआ है। आज की एक बड़ी सच्चाई यह है 
कि अब औरतें बहुत समय तक पुरुषों के साथ सहायक की भूमिका
 में नहीं रहने वाली हैं। 
अब वो अपनी जिंदगी अपने तरह से जीने वाली हैं।

12. मैं अपने माता-पिता की बहुत शुक्रगुजार हूं
जिन्होंने जिद्द करते हुए मुझसे कहा कि मैं पहले पढ़ाई पूरी करूं
एक्टिंग तो जिंदगी भर की जा सकती है।

13. हम सभी को अपनी 
शक्ति और सामर्थ्य स्वयं तलाशनी होगी।

14. एक्टिंग करने के बारे में तो मैंने तभी सोच लिया था। 
जब मैं महज 11 साल की थी। 
उस समय मैंने माधुरी दीक्षित को," 1,2,3... करते देखा" 
तभी अपने माता पिता से कह दिया था 
कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं।

15. हमें प्रत्येक महिला को सशक्त होने का अहसास कराने
 के लिए अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। 
लेकिन मुझे लगता है
 कि एक-एक दिन बीतने के साथ ही कुछ महिलाओं को
 अपने सामर्थ्य का पता चल रहा है,
 इसलिए महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक राष्ट्रीय मुद्दा नहीं रहा।

Vidya Balan quotes in Hindi || विद्या बालन के अनमोल विचार 

16. किरदार के बारे में जितना अधिक जानकारी होती है,
 उसे उतना ही बखूबी से करना आसान है।

17. मैंने सामाजिक विज्ञान में MA किया
 क्योंकि मेरे माता पिता का कहना था कि मैं जो चाहूं, कर सकती हूं। 
लेकिन ग्रेजुएशन के बाद। 
हालांकि जेवियर्स से डिग्री पाने के बाद ही,
 मैं एक्ट्रेस बनना चाहती थी।

18. ब्रांड हमेशा एड करने वाले मॉडल से बड़ा होता है।
 इसलिए तो आज वो ब्रांड के लिए 
तमाम सेलिब्रिटीज़ का इस्तेमाल करने लगे हैं।

19. मैंने एड फिल्म में तो 19 साल की उम्र से काम करना शुरू किया। 
और यह सिलसिला 23 साल की उम्र तक चला।
 24वें साल में मुझे "परिणीता" मिल गई।

20. महिला चाहे जितनी पारंगत हो, 
वो पुरुषों की अपेक्षा जिम्मेदारी और अपराध बोध आसानी से
 स्वीकार कर लेती है।
 बार-बार उसे एहसास कराया जाता है 
कि हर कोई और हर चीज उसी की जिम्मेदारी है।
 कभी-कभी वह भूल जाती है
 कि उसकी अपने प्रति भी कोई जिम्मेदारी है

21. महिलाएं आज अपने दम पर आगे बढ़ रही हैं। 
अपनी जिंदगी को बदलने की शक्ति हमारे पास ही है।
 यही वो नारीत्व है, 
जो जश्न मनाने के काबिल है।

22. अपने आपको स्वीकार करो क्योंकि तुम्हारे
 जैसी केवल तुम ही हो।
 केवल एक ही नियम का पालन करना और वो है
 अपने दिल की सुनना।

23. लोग हमेशा अपने वास्तविक रुप से समझौता
 करते हुए खुद को किसी खास सांचे में फिट करने की कोशिश करते हैं;
 मैं भी उस दौर से गुजर चुकी हूं।

Comments

इस वेबसाइट पर आने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद