Kiran Bedi Quotes in Hindi || किरण बेदी के अनमोल विचार

Kiran Bedi Quotes in Hindi || किरण बेदी के अनमोल विचार 


किरण बेदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं, जो 28 मई 2016 से 16 फरवरी 2021 तक पुडुचेरी की 24 वीं उपराज्यपाल थीं। वह भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारी बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं। और 1972 में अपनी सेवा शुरू की।



"हमारी शिक्षा प्रणाली और सामाजिक व्यवस्था स्त्रियों
 को आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए
 साधन मुहैया कराने और सशक्त बनाने में अक्षम है।"



" हमारे देश में स्त्रियों को 
आज भी एक वस्तु समझा जाता है।"



"हमारे समाज में बहुत सी लड़कियों 
के लिए ससुराल
ससुराल ही रहती है, अपना घर कभी
नहीं बन पाती है।"



"जो शिक्षा लड़कीयों को आत्मविश्वास से पूरीत नहीं 
कर सकती और आत्मनिर्भर होने की सामर्थ्य नहीं दे 
सकती; वह केवल साक्षरता है, शिक्षा नहीं।"



" आश्रित स्त्रियां आसानी 
से शोषण का शिकार हो जाती है।"


"जो लोग समय रहते अपने जीवन 
का चार्ज नहीं लेते हैं
वे समय द्वारा लाठी चार्ज किए जाते हैं।"


"किसी गलत विवाह में फंसने से 
तो अकेला रहना बेहतर है।"




"बहुत सी स्त्रियों को अंतिम सुरक्षा 
विवाह में ही नजर आती है।"



"संभवत स्त्रियों ने उस कानून का दुरुपयोग
 करना शुरू कर दिया है
जो उनकी रक्षा के लिए बनाया गया था।"



"न्याय मांग करता है
 कि दोनों पक्षों को सुना जाना चाहिए।"


Kiran Bedi Quotes in Hindi || किरण बेदी के अनमोल विचार 



"एक विवाहित लड़की जिसे पति के घर में सुरक्षा
 न मिले, एक बेघर व्यक्ति के समान है।"



" गरीबी का पहला शिकार बनती है
 लड़कियों की शिक्षा।"



"यदि कोई दृढ़ संकल्प के साथ है
 तो खुशहाली के लिए कुछ भी बदला जा सकता है।"



"जहां है
वहीं से शुरुआत करें और परिवर्तन देखें।"



"अपराध समाप्ति के
 लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है।"


"अस्वीकृति का अधिकार
 भारतीय कानून व्यवस्था की विधि पर निर्भर है।"



"शराबखोरी ऐसा अभिशाप है 
जो शराबी की जान लेने से पहले उसके परिवार
 को तबाह कर देता है।"



"पुलिस की संवेदनहीनता और अक्षमता
उसे शिकायत के पीछे की 
सच्चाई को उजागर करने से रोकती है।"



"कई बार पारिवारिक स्थितियाँ व्यक्ति को 
अपनी लाचारी तकलीफदेह 
हालात को झेलने को विवश कर देती हैं।"



" हमारी व्यक्तिगत कठिनाइयां हमारी 
शिक्षा तथा उपेक्षा के कारण थी। 
यह ऐसा अभिशाप था
 जिसका निवारण किया जा सकता है।"

Kiran Bedi Quotes in Hindi || किरण बेदी के अनमोल विचार 


"निर्धन और पिछड़े इलाकों में पुलिस इंसाफ
 से कोसों दूर है। 
वह बेईमान और षड्यंत्रकारी है।"


"कमजोर और गरीब लोगों के लिए 
न्यायिक प्रक्रिया आज भी पहुंच से कोसों दूर है।
 वह निरंतर असंवेदनशील और अंधी बनी हुई है।"



" माता-पिता का ध्यान अपनी ओर खींचने 
के लिए अड़ियल रवैया अपनाना
चाहे वह पढ़ाई की कीमत पर ही क्यों ना हो
घातक बन जाता है।"




" बच्चों को उनके माता-पिता द्वारा प्यार
 और सावधानी से पालन पोषण करने 
की जरूरत होती है। 
सिर्फ शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है।"



" ब्लैकमेल किए जाने के भय से जल्दीबाजी में 
की गई शादी का कोई भी भविष्य नहीं होता है। 
जिंदगी अनंत पीड़ा बन जाती है।"



" उठती जवानी का दौर बहुत नाजुक होता है।
 इस अवस्था की उत्तेजना व्यक्ति के जीवन का 
सत्यानाश कर सकती है।"



"अनजानी बातों का डर कभी-कभी व्यक्ति के 
जीवन में गलतियों पर और गलतियां कर बैठता है।"


"असफल विवाह बंधनों को बेवजह ढोते रहना
 आगे चलकर घातक साबित होता है।"




"इस उम्मीद के सहारे बैठे रहने से यातना
 एवं पीड़ा और बढ़ जाती है
 कि समय के चलते हालात सुधर जाएंगे।"

Kiran Bedi Quotes in Hindi || किरण बेदी के अनमोल विचार 

" स्त्रियों को विवाह के बिना और विवाह के 
परे भी जिंदगी को देखने की जरूरत है।"



"सुनिश्चित न्याय व्यवस्था के अभाव में 
जीवन दुःखदाई हो सकता है।"



"अभी भी पुत्र वधू के माता-पिता से जबरन 
धन वसूलना भारतीय समाज में
 एक जन्म सिद्ध अधिकार माना जाता है।"



"शादी विवाह के मामलें में कुछ भी निश्चित 
नहीं मान बैठना चाहिए।
 यह बात पति व पत्नी को समझने की जरूरत है।"



"सतर्कता उतनी ही महत्वपूर्ण है
 जितना कि विश्वास।"



"इंडियन स्पोर्ट्स स्टार, खासकर महिलाएं 
अपने पेरेंट्स के दृढ़ संकल्प की वजह से बनती है
 ना कि किसी संगठन द्वारा।"



"ऐसी कोई भी शादी जिसमें रोज झगड़ा होता हो,
 पवित्र नहीं है।"



"जीवन एक ढलान पर है, 
या तो आप ऊपर जाओ या फिर आप नीचे आओ।"



"मेरा सपना अस्पष्ट था
 कि अगर मैं कोई असाइनमेंट लेती हूं। 
मैं उसको पूरी तरह से न्यायपूर्ण तरीके से
 करूंगी अन्यथा उसे लूंगी ही नहीं।"



"मैं प्रार्थना में विश्वास करती हूं। 
मैं लोगों की सेवा और उनकी कृतज्ञता में
 विश्वास रखती हूं।"



"जो ठीक आपके सामने है, 
उस पर फोकस करो --उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दो। 
ये आने वाले कल का बीज होता है।"

Comments

इस वेबसाइट पर आने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद