Showing posts with label Mind Voice In Hindi. Show all posts
Showing posts with label Mind Voice In Hindi. Show all posts

मन की आवाज़ | Mind Voice In Hindi

मन की आवाज़ | Mind Voice In Hindi

Mind voice | मन की आवाज़

हम मनुष्य मन और ख्यालों से जीवन जीते है ,ततः उसी से जीवन में बदलाव उत्पन करते है | जीवन के गुजारें पल अतीत की यादें ख्यालों के तौर पर हमारे मन में संचित होकर रह जाती है | जबकि भविष्य से जुड़े लम्हों का एहसास हम वर्तमान में करके भविष्य का निर्माण करते है | जीवन को कैसे जीना है,जीवन में क्या बदलाव उत्पन करते है,जीवन कैसा होना चाहिए, ये सभी बातें हम मन से करते है,ततः मन की आवाज़ के ज़रिये यह चुनाव करते है |


क्या होती है मन की आवाज़ ?


आन्तरिक तौर पर हम जो भी ख्याल उत्पन करते है,जैसे भी सोच रखते है,वे सोच ,वे ख्याल एक तरह की आवाज़ का रूप ले लेते है, जो हमे मन ही मन सुनाई देती है | उस आवाज़ को हम मन की आवाज़ कहते है || बुरे वक्त में, परेशानियों मे वह मन की आवाज़ ही होती है जो आपको सही दिशा दिखाती है, आपको परेशानियों से निकलने की राह बताती है | मन की सकारात्मक आवाज़ की पहचान कर और उसका इस्तमाल कर आप बुरे वक्त पर जीत हासिल कर सकते है | ऐसे ही अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते है |